देश

PM Modi Birthday: नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था, बोइंग 747 से हटाई गई सभी इकॉनमी सीटें (Watch Video)

नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है और परिवहन को आसान बनाने के लिए बोइंग 747 से सभी इकॉनमी सीटों को हटा दिया गया है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क छोड़ा जा सकता है.

PM Modi Birthday: नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था, बोइंग 747 से हटाई गई सभी इकॉनमी सीटें (Watch Video)
नामीबिया से चीतों को लाने के लिए विशेष उड़ान (Photo Credits: PNBS)

नामीबिया (Namibia) से करीब 8 चीतों (Cheetah) को भारत (India) लाया जा रहा है, इन सभी चीतों में एक कुपोषित मादा चीता भी शामिल है. ऐसे में नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए एक विशेष उड़ान (Special Flight) की व्यवस्था की गई है और परिवहन को आसान बनाने के लिए बोइंग 747 से सभी इकॉनमी सीटों को हटा दिया गया है. आपको बता दें कि भारत सरकार ने 1952 में चीता को देश में विलुप्त प्राणी घोषित किया था. दरअसल, सरकार ने 1970 के दशक की शुरुआत में ही इस प्रजाति को फिर से बसाने की कोशिश शुरू की थी, जबकि इस साल 20 जुलाई को भारत सरकार ने नामीबिया के साथ एक करार किया. ऐसे में नामीबिया चीता प्रतिस्थापन कार्यक्रम को शुरु करने के लिए भारत को 8 चीते दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इन आठ चीतों को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर छोड़ सकते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).