Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्धित कर में की कटौती, जानें नई कीमत
केंद्र सरकार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला किया है. शनिवार को केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट पेट्रोल का 2 रुपये 8 पैसे और डीजल का 1 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर कम किया है.
केंद्र सरकार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला किया है. शनिवार को केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट पेट्रोल का 2 रुपये 8 पैसे और डीजल का 1 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर कम किया है. मुंबई में केंद्र सरकार में एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद पेट्रोल का दाम 111.30 और डीजल 97.20 प्रति लीटर हो गया था. महाराष्ट्र सरकार पेट्रोल पर 32.15 रुपए और डीजल पर 22.26 रुपये वैट लेती है. पेट्रोल का वैट प्रति लीटर 2 रुपये 8 पैसे और डीजल में 1 रुपये 44 पैसे की कमी के बाद मुंबई में पेट्रोल का दाम 108.5 रुपये और डीजल की कीमत 95.76 रुपये हो गई.
Maharashtra government slashes the Value-added tax (VAT) on petrol by Rs 2.08 per litre and diesel by Rs 1.44 per litre: Maharashtra DGIPR
— ANI (@ANI) May 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

