BREAKING: बिहार में ट्रेन हादसा, लखीसराय में पटना-झारखंड पैसेंजर के डिब्बों में लगी आग, धू-धू का जलती नजर आई (Watch Video)
बिहार के लखीसराय में ट्रेन हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी पटना-झारखंड पैसेंजर के डिब्बों में आग लग गई है. जिसके बाद ट्रेन धू-धू कर जलती नजर आ रही है.
Patna-Jharkhand Passenger Train Catches Fire: बिहार के लखीसराय में ट्रेन हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी पटना-झारखंड पैसेंजर के डिब्बों में आग लग गई है. जिसके बाद ट्रेन धू-धू कर जलती नजर आ रही है. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन धू-धू कर जल रही है. जानकारी के अनुसार लखीसराय के किऊल जंक्शन पर डाउन लाइन पर आकर यह ट्रेन रुकी हुई थी. इसी समय गुरुवार को देर शाम ट्रेन में भीषण आग लग गई है. आग लगते ही ट्रेन के बीच की बोगी जलने लगी. जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गई और ट्रेन में सवार यात्री कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश में हैं. फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. लेकिन अभी तक आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. ताजा जानकारी के अनुसार आग की वजह से ट्रेन के कई डब्बे जलकर खाक हो गए.
पटना-झारखंड पैसेंजर ट्रेन में लगी आग:
#WATCH | Lakhisarai, Bihar: Fire breaks out in the coaches of a Patna-Jharkhand passenger train. Efforts are underway to douse off the fire. Details are awaited. pic.twitter.com/GMg3SRMyTP
— ANI (@ANI) June 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

