7 People Died in Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आग का तांडव, 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत- VIDEO
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है. यहां छावनी इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं.
7 People Died in Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है. यहां छावनी इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि सात लोगों की दम घुटने से मौत हुई है. आग लगने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. आगे की जांच चल रही है.
आग लगने से 7 लोगों की मौत:
#WATCH महाराष्ट्र: मनोज लोहिया पुलिस आयुक्त(औरंगाबाद) ने कहा, "सुबह करीब 4 बजे छत्रपति संभाजीनगर के छावनी इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई लेकिन शुरुआती जांच के बाद हमें लगता है कि सात लोगों की मौत दम घुटने से हुई... आग लगने के पीछे का… https://t.co/AfI4zu7ntg pic.twitter.com/lKBm384pmM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

