Online Game Addiction: रमी गेम खेलने के लिए 4 बैंकों से लिया लोन, 52 लाख रुपए हारा, अब अपनी किडनी बेच रहा शख्स
युवक ने ट्वीट में लिखा कि सरकार ऑनलाइन फ्रॉड गेम को बंद नहीं करेगी तो उसे फांसी लगानी पड़ेगी या किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ेगा.
Man Selling His Kidney After Losing In Rummy Game: 36 वर्षीय एक युवक को ऑनलाइन रमी गेम खेलने की ऐसी लत लगी कि उसने ना सिर्फ जिंदगी भर की कमाई को दांव पर लगा दिया, बल्कि चार बैंक से लोन लेकर पूरी रकम इस खेल में हार गया. उ इस शौक ने उसके परिवार को तबाह कर दिया. उसकी पत्नी और बेटी घर छोड़कर चले गए. वहीं उसकी नौकरी भी छूट गई.
नैनीताल के हल्द्वानी निवासी हरीश बीते कई वर्षों से दिल्ली ओखला के प्रहलादपुर में रहता है। वह दिल्ली में एक ई कॉमर्स कंपनी में काम करता था. गेम के शौक में 50 लाख से अधिक की रकम गंवा चुका यह व्यक्ति गुरुवार को आत्महत्या करने के लिए गेम कंपनी के कार्यालय पर पहुंच गया. युवक ने ट्वीट में लिखा कि सरकार ऑनलाइन फ्रॉड गेम को बंद नहीं करेगी तो उसे फांसी लगानी पड़ेगी या किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ेगा.
ऑनलाइन रमी गेम खेलने के लिए युवक ने 4 बैंकों से लिया लोन, हारा 52 लाख रुपए
◆ लोन चुकाने के लिए शख़्स अब किडनी बेच रहा है #Crime | Online Rummy | #Rummy pic.twitter.com/mn8DM1u1Zk
— News24 (@news24tvchannel) April 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

