देश

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता जाते ही वायरल हुआ बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का पुराना ट्वीट

2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द के एक दिन बाद बीजेपी नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है.

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता जाते ही वायरल हुआ बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का पुराना ट्वीट
Khushbu Sundar | Photo: Instagram

2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द  के एक दिन बाद बीजेपी नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट के बहाने कांग्रेस के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं. ट्वीट में, तत्कालीन कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है.. तो बात को कोई समझो. मोदी मतलब भ्रष्टाचार..आइए मोदी का अर्थ भ्रष्टाचार में बदलें. नीरव, ललित, नमो = भ्रष्टाचार"

उनकी टिप्पणी राहुल गांधी की 2019 की टिप्पणी के ही समान है, जिसके लिए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, राहुल गांधी कर्नाटक में प्रचार कर रहे थे, जब उन्होंने कहा, "मेरा एक सवाल है. सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों होता है, चाहे वह नीरव मोदी हो, ललित मोदी या नरेंद्र मोदी? जाने ऐसे और कितने मोदी निकलेंगे. बता दें कि सूरत कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई. वहीं, शुक्रवार (24 मार्च) को लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).