Odisha: महिला बैंकर को जंगल में ले गया बॉयफ्रेंड, पहले मारी गोली, फिर पेट्रोल डालकर जला दी लाश
रायपुर पुलिस को पता चला कि बालंगीर में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है. शव के फोटो के आधार पर परिजनों ने तनु के शव की पहचान कर ली.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले की रहने वाली 21 साल की तनु कुर्रे रायपुर के प्राइवेट बैंक में काम करती थी. वह अपने दोस्त सचिन अग्रवाल के साथ बालंगीर जाने के लिए निकली थी. आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने जंगल में ले जाकर तनु कुर्रे की गोली मारकर हत्या (Girlfriend Murder) कर दी. इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि सचिन ओडिशा पहुंचने के बाद से उसे अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं करने दे रहा था. हालांकि, सचिन तनु की हत्या के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए उनसे चैट पर बात कर रहा था.
रायपुर पुलिस को पता चला कि बालंगीर में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है. शव के फोटो के आधार पर परिजनों ने तनु के शव की पहचान कर ली. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है. आरोपी को उसे शक था कि तनु का किसी और से संबंध थे.
Burnt body of a missing woman banker from Raipur found in Odisha
On Nov 21, Tanu Kurre along with her known- Sachin Agrawal-went to Odisha. As per the woman's family, Sachin was not letting her talk to her family ever since they went to Odisha: Raipur ASP Abhishek Maheshwari pic.twitter.com/mSOXX62iBA
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

