देश

NTR's Daughter Dies: फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं NTR की बेटी Uma Maheshwari, आत्महत्या की आशंका

उमा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने घर की छत से फंदे पर लटकती हुई मिलीं.

NTR's Daughter Dies: फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं NTR की बेटी Uma Maheshwari, आत्महत्या की आशंका
Uma Maheshwari (Photo Credits: Twitter)

NTR’s Daughter Uma Maheshwari Dies: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थाथक एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव (NTR) की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari Found Hanging) ने हैदराबाद (Hyderabad) के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं.  पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्टों के मुताबिक उमा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपने घर की छत से फंदे पर लटकती हुई मिलीं. पुलिस को आशंका है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में चल रही थीं, आत्महत्या करने की यह एक वजह हो सकती है. हालांकि, अभी इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता.

उमा माहेश्वरी अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थीं. उनके निधन का समाचार सुनने के बाद चंद्राबाबू नायडू अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंचे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).