North East Express Derailed: बिहार के बक्सर में ट्रेन हादसा, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, राहत बचाव कार्य जारी- VIDEO
बिहार में ट्रेन हादसा हुआ है. नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. क्योंकि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है. बिहार में हुए इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की कई बोगियां बेपटरी उतरने के बाद खेत में जा गिरी है
North East Express Derailed: बिहार में ट्रेन हादसा हुआ है. नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. क्योंकि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है. बिहार में हुए इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की कई बोगियां बेपटरी उतरने के बाद खेत में जा गिरी है. बताया जाता है कि गाड़ी दिल्ली से अपने गंत्वय की ओर जा रही थी. हादसा उस वक्त हुआ जब बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन आरा के लिए रवाना हुई थी. तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई. हादसे में ट्रेन की तीन बोगिया पटरी से उतरी है. हादसे के बाद कोच में चीख पुकार मच गई. हालांकि हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे से जुड़े अधिकारियों से पहले स्थानीय लोग वहां पहुंचकर लोगों को बोगियों से निकलाना शुरू किये. ताकि उन्हें बचाया जा सके. फिलहाल ट्रेन हादसे के बाद घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी कर बताया गया कि आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे रात के 21.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर पीएनबीई - 9771449971, डीएनआर - 8905697493, एआरए - 8306182542, सीओएमएल सीएनएल - 7759070004 जारी किया है.
Video:
North East express train derails near Raghunathpur in #Bihar pic.twitter.com/pY7yxIo6ZY
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) October 11, 2023
Tweet;
Bihar | 3 coaches of North East Superfast train derailed at Raghunathpur railway station in Buxar district. More details awaited: Railway official pic.twitter.com/0CDccaaU3a
— ANI (@ANI) October 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

