COVID-19: चीन में कोरोना के मामले बढ़ने पर SII के CEO अदार पूनावाला ने जताई चिंता, लेकिन कहा- भारत को घबराने की जरूरत नहीं
चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला का बयान आया है.
चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) का बयान आया है. पूनावाला ने कहा कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामले सामने आने की खबर चिंताजनक है. हालांकि, पूनावाला ने कहा, हमें अपने वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है. हमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन पर भरोसा करना और उनका पालन करना जारी रखना चाहिए.
बता दें कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नए कोविड पॉजिटिव मरीजों का सैंपल INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) लैब में भेजने के लिए कहा है, ताकि वहां इस सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग हो सके और अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट पनपता है तो उसे ट्रैक किया जा सके.
(Check Tweet)
The news of rising COVID cases coming out of China is concerning, we need not panic given our excellent vaccination coverage and track record. We must continue to trust and follow the guidelines set by the Government of India and @MoHFW_INDIA.
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) December 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

