मुंबई: Aarey में मेट्रो कार शेड को लेकर फिर भड़के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. नवगठित महाराष्ट्र सरकार ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि मेट्रो कार शेड मुंबई की आरे कॉलोनी में ही बनाया जाए.
मुंबई: गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. नवगठित महाराष्ट्र सरकार ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि मेट्रो कार शेड मुंबई की आरे कॉलोनी में ही बनाया जाए.
आरे मुंबई शहर के अंदर बसा एक ग्रीन लैंड है. यहां पर लगभग 5 लाख पेड़ हैं और यहां जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं. इस स्थान की हरियाली की वजह से इसे 'ग्रीन लंग ऑफ मुंबई' कहते हैं.
शिवसेना का कहना है कि यहां मेट्रो कार शेड बनने से पेड़ काटे जाएंगे. वहीं, बीजेपी अबतक मानती है कि आरे ही एक मात्र वो जगह है जहां निर्धारित लागत और तय समय के अंदर मेट्रो शेड का निर्माण किया जा सकता है.
#WATCH | Mumbai: Protests underway in Aarey, Goregaon against metro car shed.
The newly formed Maharashtra government has directed the Advocate General that the metro car shed be built in Mumbai's Aarey colony itself. pic.twitter.com/XJ6Yr76atI
— ANI (@ANI) July 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

