Abu Azmi Death Threats: सपा विधायक अबू आजमी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की मिली धमकी, शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार सपा विधायक को व्हाट्सएप पर यह धमकी मिली है. धमकी के बाद आजमी मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
Abu Azmi Death Threats: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार सपा विधायक को व्हाट्सएप पर यह धमकी मिली है. धमकी के बाद अबू आजमी मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवया है. आजमी ने अपनी शिकायत में कहा धमकी देने वाला शख्स मुझे 3 दिन का समय दिया है. सपा विधायक ने इस धमकी को लेकर प्रदेश के सीएम एकनाथ, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर और मुंबई पुलिस से अपील की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करवाने का कष्ट करें.
शिकायत देने के बाद मुंबई की कोलाबा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश में लग गई है. बताना चाहेंगे कि सपा विधायक अबू आजमी को इसके पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं.
Tweet:
Mumbai's Colaba Police have registered a case against an unknown person after Samajwadi Party Maharashtra President and MLA Abu Azmi filed a complaint about receiving death threats on WhatsApp: Mumbai Police
— ANI (@ANI) June 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

