देश

Mumbai: आरे कॉलोनी में डेढ़ साल की बच्ची का जान लेने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया

गोरेगांव के आरे कॉलोनी में मंगलवार को डेढ़ साल की बच्ची पर हमला करने वाले तेंदुए (Leopard) को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया. तेंदुए को पकड़े जाने के बाद उसे बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में ले जाया गया है.

Mumbai: आरे कॉलोनी में डेढ़ साल की बच्ची का जान लेने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया
पकड़ा गया तेंदुआ (Photo Credits ANI)

मुंबई: गोरेगांव के आरे कॉलोनी में मंगलवार को डेढ़ साल की बच्ची पर हमला करने वाले तेंदुए (Leopard) को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया. तेंदुए को पकड़े जाने के बाद उसे बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में ले जाया गया है. आदमखोर तेंदुएं ने सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे बच्ची पर तब हमला किया, जब वह अपनी मां के साथ मंदिर जा रही थी. उस समय तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मंगलवार को मृत घोषित कर दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).