Navneet Rana In Hospital: नवनीत राणा को भायखला जेल से जेजे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया, अस्पताल में किया जाएगा CT स्कैन
नवनीत राणा को भायखला जेल से जेजे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है, यहां उनका CT स्कैन किया जाएगा.
Navneet Rana In Hospital: नवनीत राणा को भायखला जेल से जेजे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है, यहां उनका CT स्कैन किया जाएगा. इससे पहले दो मई को भी उनकी तबीयत खराब हुई थी. तब उनके वकील ने आरोप लगाया था कि, उन्हें जेल में मेडिकल सहायता मुहैया नहीं कराई जा रही है. राणा के वकील ने जेल अधीक्षक को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द मेडिकल सहायता मुहैया कराने की मांग की थी. वकील ने आरोप लगाया था कि, राणा को सही तरीके से उपचार नहीं मिल रहा है.
राणा दंपती की जमानत याचिका पर आज फैसला आ सकता है. इससे पहले सोमवार को भी सुनवाई हुई थी, लेकिन फैसला नहीं आया था.
नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं, जबकि उनके पति रवि राणा अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं. नवनीत राणा को केंद्र सरकार की ओर से 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की गई है. लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के बाहर मनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार है. उनके ऊपर अलग- लग धाराओं के साथ देशद्रोह का भी मामला दर्ज किया है.
Maharashtra | Amravati MP Navneet Rana is being taken to JJ Hospital in Mumbai from Byculla jail for her spondylosis treatment.— ANI (@ANI) May 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

