देश

MP Assembly Election 2023: कमलनाथ का ऐलान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बिजली माफ़ समेत किए ये प्रमुख वादें

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़े वादे किये हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने वचन देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा. इसे साथ ही कमलनाथ ने राज्य की जनता के साथ और कई वादे किये.

MP Assembly Election 2023: कमलनाथ का ऐलान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बिजली माफ़ समेत किए ये प्रमुख वादें
Kamal Nath (Credit: PTI)

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जीत को लेकर बड़े वादे किये हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया और 100 यूनिट बिजली माफ कर्ण के साथ ही 200 यूनिट तक बिल आने पर बिल हाफ कर दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को दोबारा लागू किया जाएगा. राज्य के किसानों के लिए साल 2018 की तरह ही इस साल भी कर्ज माफ करने का ऐलान किया. बताना चाहेंगे कि राज्य में इस साल विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है और चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान किसी भी समय हो सकता है. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में मिली जीत के बाद  मध्य प्रदेश में जीत को लेकर अभी से ही रैली करना शुरू कर दी है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).