Monsoon Update 2023: मानसून के आने में होगी देरी, केरल में 8 जून को हो सकती है एंट्री, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट जारी
मानसून केरल में अपनी शुरुआत की तारीख चूक गया है. IMD ने अनुमान लगाया था कि मानसून 4 जून को केरल पहुंचेगा, लेकिन अभी तक यह नहीं आया है. आईएमडी ने अब कहा है कि मानसून में तीन से चार दिनों की और देरी हो सकती है.
Monsoon Update 2023: मानसून केरल में अपनी शुरुआत की तारीख चूक गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया था कि मानसून 4 जून को केरल पहुंचेगा, लेकिन अभी तक यह नहीं आया है. आईएमडी ने अब कहा है कि मानसून में तीन से चार दिनों की और देरी हो सकती है. इसका मतलब है कि यह केरल में 8 जून तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून तक केरल के तटों से टकराने की भविष्यवाणी की थी. दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 जून को लक्षद्वीप के पश्चिम में पहुंच गया था. हालांकि, वहां से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं थीं, जिसकी वजह से देरी हो रही है.
आईएमडी ने रविवार को एक अलर्ट में कहा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
Monsoon misses onset date in Kerala, India Meteorological Department anticipates further delay of three-four days
Monsoon misses onset date in Kerala, India Meteorological Department anticipates further delay of three-four days
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

