Rahul Gandhi Defamation Case: सजा के खिलाफ रोक को लेकर राहुल गांधी की गुजरात HC में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
‘मोदी सरनेम’ मामले में सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कहा जा रहा है कि कोर्ट राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करने के बाद अपना फैसला जल्द ही सुनाएगी.
Rahul Gandhi Defamation Case: ‘मोदी सरनेम’ मामले में सजा के खिलाफ राहुल गांधी की गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत मिलती है या नहीं. जिस पर फैसला जल्द ही सुनाया जा सकता है. बता दें कि राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
बता दें कि बीते हफ्ते शनिवार को राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गुजरात एचसी को बताया कि जिस अपराध के लिए कांग्रेस नेता को अधिकतम दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, वह उतनी गंभीर प्रवृति का नहीं था और न ही इसमें कोई ऐसी अनैतिक बात कही गई थी, जिसमें किसी तरह की अनैकिकता शामिल हो. ऐसे में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाया जाए.
Tweet:
Gujarat High Court reserves orders on Congress leader Rahul Gandhi's plea seeking stay on conviction in 2019 'Modi surname' defamation case. Justice Hemant Prachchhak to pronounce the verdict after vacations.
Court refuses to grant any interim relief to Rahul Gandhi until then.… pic.twitter.com/OeFR2NcuZm
— ANI (@ANI) May 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

