देश

Pune Accident Video: चमत्कार! ट्रक की चपेट में आने के बाद भी बच गई महिला, हादसे का वीडियो वायरल

यह हादसा सिंहगढ़ रोड पर रोहन कृतिका सोसायटी के सामने हुआ. दिलचस्प बात यह है कि इतने भयानक हादसे के बाद भी महिला उठकर बैठ गई.

Pune Accident Video: चमत्कार! ट्रक की चपेट में आने के बाद भी बच गई महिला, हादसे का वीडियो वायरल
(Photo Credit : Twitter)

Pune Accident: पुणे से एक्सीडेंट की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला सीमेंट ट्रक की  चपेट में आ गई. हादसे में महिला घायल हो गई है. दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. हादसा सिंहगढ़ रोड पर रोहन कृतिका सोसायटी के सामने हुआ. दिलचस्प बात यह है कि इतने भयानक हादसे के बाद भी महिला उठकर बैठ गई.

सिंहगढ़ रोड पर रोहन कृतिका सोसायटी के सामने एक सड़क है. महिला जेब्राक्रॉस पर आगे बढ़ रही थी तभी सिग्नल बंद हो गया. उसी समय उसकी ओर आ रहे एक सीमेंट ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि, ड्राइवर को हादसे का पता नहीं चला.

इसी बीच सीमेंट का ट्रक आगे बढ़ने पर महिला उठकर बैठ गई. इसके बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को सड़क के किनारे पहुंचाया. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).