MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनाव की मतगणना खत्म, AAP को मिला पूर्ण बहुमत, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 पर सिमटी
MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई. MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं.
MCD Election Result 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव को जीत ली है. एमसीडी चुनाव में आप को मिली जीत के बाद जश्न का माहौल है. एमसीडी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शुरू वोटों की गिनती समाप्त हो गया है. चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं हैं. दिल्ली एमसीडी चुनाव में मिली जीत के बाद आप संयोजक वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ख़ुशी से गदगद हैं. केजरीवाल ने कहा कि इस जीत के लिए मै दिल्ली वालों बधाई देता हूं. साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में आप को वोट नहीं देने वालों का काम सबसे पहले होगा. यह भी पढ़े: MCD Election Result 2022 Ward-Wise Winners List: सीताराम बाजार से आम आदमी पार्टी की राफिया माहिर जीती, यहां देखें विनर लिस्ट
MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।#DelhiMCDPolls pic.twitter.com/e8n9VTP8z6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

