Delhi Unlock: सोमवार से पहले की तरह खुलेंगे दिल्ली के बाजार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया पाबंदी खत्म करने का ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि करोना वायरस की वजह से अभी तक दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी. लेकिन अब संक्रमण के मामले कम होने के बाद सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है. अब दिल्ली में बाज़ार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे.
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद दिल्ली में बाजारों के लिए समय सीमा खत्म कर दी गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 48 लोग डिस्चार्ज हुए. जबकि पॉजिटिविटी दर 0.03% है. वर्तमान में दिल्ली में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 430 है.
Markets of Delhi were allowed to function till 8 pm due to COVID-19. In wake of decreasing cases, this restriction will be removed starting Monday. Now the markets can open as per their normal time: CM Arvind Kejriwal
(File photo) pic.twitter.com/DXe4d05coi
— ANI (@ANI) August 21, 2021
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 19 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 48 लोग डिस्चार्ज हुए।
पॉजिटिविटी दर: 0.03%
कुल सक्रिय मामले: 430
कुल डिस्चार्ज: 14,11,784
कुल मृत्यु: 25,079 pic.twitter.com/8Dqd2RGbRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

