Internet Ban in Manipur Lifted: मणिपुर में शर्तों के साथ ब्रॉडबैंड सेवा बहाल, मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी जारी
मणिपुर सरकार ने राज्य में जारी हिंसा को देखते हुए पिछले दो महीने पहले ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. लेकिन सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शतों के साथ ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा फिर से बहाल करने की इजाजत दी है.
- Read in
- हिंदी
Internet Ban in Manipur Lifted: मणिपुर सरकार ने राज्य में जारी हिंसा को देखते हुए पिछले दो महीने पहले ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. लेकिन राज्य सरकार ने मंगलवार को लोगों के काम काज में आ रहे रूकावट को देखते हुए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा को शर्तों के साथ फिर बहाल करने का आदेश दिया है. राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि केवल वे लोग जिनके पास स्टेटिक आईपी कनेक्शन है, वे ही सीमित तरीके से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. फिलहाल राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर लगी पाबंदी जारी रहेगी.
बता दें कि राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पों के बाद करीब दो महीने से ज्यादा वक्त से इंटरनेट बंद था. जिसे आज फिर इ शुरू करने के लिए इजाजत मिल गई है.
Tweet:
Manipur government orders earlier suspension of Broadband internet service be "lifted conditionally in a liberalised manner" pic.twitter.com/1FEfCCppQb
— ANI (@ANI) July 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

