क्रिकेट

IPL 2025: धर्मशाला से दिल्ली सुरक्षित पहुंचे सभी खिलाड़ी और स्टाफ, वंदे भारत ट्रेन के जरिए बीसीसीआई ने एहतियातन की व्यवस्था

आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है.

IPL 2025: धर्मशाला से दिल्ली सुरक्षित पहुंचे सभी खिलाड़ी और स्टाफ, वंदे भारत ट्रेन के जरिए बीसीसीआई ने एहतियातन की व्यवस्था
श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) के बाकी मुकाबलों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया हैं. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. इस ऐलान से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था. अब बीसीसीआई ने स्थानीय प्रशासन और रेल मंत्रालय की मदद से शुक्रवार को सभी खिलाड़ी, मैच अधिकारी और ब्रॉडकास्ट से जुड़े लोगों को स्पेशल ट्रेन के जरिए सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दिया. जिसके बाद आईपीएल ने ट्वीट कर रेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया. आईपीएल ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद, @RailMinIndia, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, कमेंटेटरों, प्रोडक्शन क्रू सदस्यों और ऑपरेशन स्टाफ को नई दिल्ली ले जाने के लिए इतने कम समय के नोटिस पर एक विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए. हम आपकी त्वरित प्रतिक्रिया की गहराई से सराहना करते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).