Internet Ban in Manipur Lifted: मणिपुर में शर्तों के साथ ब्रॉडबैंड सेवा बहाल, मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी जारी
broadband internet services

Internet Ban in Manipur Lifted:  मणिपुर सरकार ने राज्य में जारी हिंसा को देखते हुए पिछले दो महीने पहले  ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. लेकिन राज्य सरकार ने मंगलवार को लोगों के काम काज में आ रहे रूकावट को देखते हुए  ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा  को शर्तों के साथ फिर बहाल करने का आदेश दिया है. राज्य  सरकार ने अपने आदेश में कहा कि केवल वे लोग जिनके पास स्‍टेटिक आईपी कनेक्शन है, वे ही सीमित तरीके से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. फिलहाल राज्‍य में मोबाइल इंटरनेट पर लगी पाबंदी जारी रहेगी.

बता दें कि राज्‍य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पों के बाद करीब दो महीने से ज्‍यादा वक्‍त से इंटरनेट बंद था. जिसे आज फिर इ शुरू करने के लिए इजाजत मिल गई है.

Tweet: