Five IED Recovered in Poonch: जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम! पुंछ में बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त, सुरनकोट के जंगलों से 5 जिंदा आइईडी बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरी मारोट गांव में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकी ठिकाना पकड़ा गया है.
5 IEDs Recovered in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरी मारोट गांव में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकी ठिकाना पकड़ा गया है. पुंछ पुलिस और भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. छापेमारी के दौरान सुरनकोट के जंगलों से कुल 5 आईईडी (तकरीबन 3 टिफिन बॉक्स और 2 स्टील बाल्टी में) बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही कुछ संचार उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है. इस कामयाबी से एक बड़ी आतंकी साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बरामद IED से किसी बड़े हमले की योजना बनाई जा रही थी. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं.
पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान 5 IED बरामद
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)