देश

Supriya Sule’s Saree Catches Fire: पुणे में NCP सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, बाल-बाल बची (Watch Video)

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में रविवार को पुणे में एक कार्य्रकम के दौरान शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहनाते समय आग लग गई. हालांकि, वक्त रहते आग को बुझा दिया गया और सांसद को कोई चोट नहीं आयी

Supriya Sule’s Saree Catches Fire: पुणे में NCP सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, बाल-बाल बची (Watch Video)

Supriya Sule’s Saree Catches Fire: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की साड़ी में रविवार को पुणे में एक कार्य्रकम के दौरान शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहनाते समय आग लग गई. हालांकि, वक्त रहते आग को उन्होंने खुद ही बुझा दिया. जिससे उन्हें कोई चोट नहीं आयी. साड़ी में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि सुप्रिया सुले शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहना रही है. इस बीच उनके साड़ी में लाग लग गई.

बताया जा रहा है कि सांसद सुप्रिया सुले पुणे के दौरे पर हैं. रविवार को सुप्रिया सुले एक कराटे टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं. इस दौरान दीपक जलाते समय सांसद की साड़ी में आग लग गई. लेकिन समय रहते उन्होंने आग को बुझा लिया. जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की चोटें नहीं आई. लेकिन समय रहते आग नहीं बुझाया गया होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).