Eknath Khadse Heart Attack: एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को जलगांव में पड़ा दिल का दौरा, इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जायेगा
एनसीपी नेता और विधायक एकनाथ खडसे को जलगांव में दिल का दौरा पड़ा है. जिन्हें इलाज के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है.
- Read in
- हिंदी
Eknath Khadse Heart Attack: एनसीपी नेता और विधायक एकनाथ खडसे को उनके पैत्रिक जिला जलगांव में दिल का दौरा पड़ा है. खडसे को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए तुरंत जलगांव के एक प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. लेकिन खडसे को बेहतर इलाज मिल सके. उनकी बेटी रोहिणी खडसे ने पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क किया. जिसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है. जिन्हें जलगांव से मुंबई एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा. जहां पर उनका इलाज होगा. फिलहाल खड़के का जलगांव के जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. उनके मुंबई ले जाया जा सकता है. वे खतरे से बाहर है.
Tweet:
राष्ट्रवादी काँग्रेसचे नेते एकनाथ खडसे यांना हृदयविकाराचा झटका#Eknathkhadse #Saamanaonline pic.twitter.com/re2LlHkunU
— Saamana (@SaamanaOnline) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

