देश

Husband Kills Wife For Burning Meat Curry: पत्नी ने जला दी मीट करी तो पति ने कर दी हत्या, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सजा की कम

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने पत्नी की हत्या मामले में उसकी उम्र कैद की सजा को कम करके 10 साल जेल की सजा में बदल दिया.

Husband Kills Wife For Burning Meat Curry: पत्नी ने जला दी मीट करी तो पति ने कर दी हत्या, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सजा की कम
बॉम्बे हाईकोर्ट (Photo Credits ANI)

Husband Kills Wife For Burning Meat Curry: बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) की नागपुर बेंच ने एक शख्स द्वारा पत्नी की हत्या मामले में उसकी उम्र कैद की सजा को कम करके 10 साल जेल की सजा में बदल दिया. दरअसल मामला कुछ साल पुराना है. साल 2015 में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी कि खाना बनाते समय उससे मीट करी जल गई थी. इस बात से गुस्से में आकर शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी थी. जिसके खिलाफ नीचली अदालत ने शख्स के खिलाफ उम्र कैद की सजा सुनाई थी. लेकिन दोषी ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में अपील की थी. जिस पर मंगलवार को सुनवाई होने पर कोर्ट ने अपने फैसले में शख्स की उम्र कैद की सजा कम करके 10 साल जेल की सजा में बदल दिया. यह भी पढ़े: म्बे हाईकोर्ट ने 9 बच्चों की हत्या की दोषी बहनों की मौत की सजा को कम किया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).