Mumbai: 23 साल की लड़की के सामने नंगे युवक ने किया अभद्र व्यवहार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा, 17 जून को शाम करीब 6:30 बजे, संदिग्ध ने खुद के कपड़े उतार दिए और फिर शिकायतकर्ता 23 वर्षीय कॉलेज की छात्रा के सामने अभद्र व्यवहार किया.
महाराष्ट्र: गामदेवी पुलिस ने बुधवार को भदोही के एक 32 वर्षीय व्यक्ति को अभद्र व्यवहार करने के मामले में लगभग 100 दिन बाद गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा, 17 जून को शाम करीब 6:30 बजे, संदिग्ध ने खुद के कपड़े उतार दिए और फिर शिकायतकर्ता 23 वर्षीय कॉलेज की छात्रा के सामने अभद्र व्यवहार किया, जब वह अपने कुत्ते को नीचे टहला रही थी. मामला दक्षिण मुंबई में कैनेडी ब्रिज का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध को डीबी मार्ग और वीपी रोड के इलाके में देखा गया है और टीम ने उसे दक्षिण मुंबई के एक फुटपाथ से पकड़ लिया. जांच में पता चला कि संदिग्ध उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला है और शहर के फुटपाथों पर रहता था. हालांकि, अपराध के बाद, वह उत्तर प्रदेश भाग गया था.
Maharashtra | Gamdevi Police arrested a 32-year-old man from Bhadohi, UP after he flashed a 23-year-old student who was on a stroll with her dog, below the Kennedy Bridge on June 17th. The case had been booked u/s 509 IPC: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

