देश

Pratibha Pawar: शरद पवार की पत्नी प्रतिभा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराई गई भर्ती, छगन भुजबल बोले, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं- Video

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने प्रतिभा पवार को अस्पताल में भर्ती करवाएं जाने की खबर मिलने के बाद मीडिया से बातचती में उन्हें जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की है.

Pratibha Pawar: शरद पवार की पत्नी प्रतिभा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराई गई भर्ती, छगन भुजबल बोले, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं- Video
Photo Credits ANI

Pawar Admitted To Hospital: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि उनका ऑपरेशन किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने प्रतिभा पवार को अस्पताल में भर्ती करवाएं जाने की खबर मिलने के बाद मीडिया से बातचती में उन्हें जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की है.

कहा जा रहा है कि प्रतिभा पवार की हाथ से संबंधित सर्जरी की जाएगी.  बता दें कि एनसीपी नेताओं के बीच वह 'काकी' के नाम से मशहूर हैं। प्रतिभा पवार को पार्टी में अभिभावक के रूप में सम्मान दिया जाता है, लेकिन वह कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं. शरद पवार और प्रतिभा पवार दोनों साल 1967 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).