Sunil Kamble Policeman Slaps Row: बीजेपी विधायक सुनील कांबले की बढ़ सकती है मुश्किलें, पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप में पुणे में FIR दर्ज
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने के आरोप में बीजेपी विधायक सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विधायक पर पुणे पुलिस के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Maharashtra: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने के आरोप में बीजेपी विधायक सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विधायक पर पुणे पुलिस के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें की शुक्रवार को महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक सुनील कांबले को पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारते देखा गया. घटना के वक्त डिप्टी सीएम अजित पवार कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे. जिसका वीडियो भी सामने आया है. दृश्यों में दिखाया गया है कि कार्यक्रम के बाद सुनील कांबले मंच छोड़ रहे थे. वे अचानक से अपना संतुलन खो दिए और कथित तौर पर वहां खड़े पुलिस कर्मियों पर गुस्सा हो कर थप्पड़ मार दिया.
देखें वीडियो:
#UPDATE | A case has been registered against BJP MLA Sunil Kamble for slapping Police personnel on duty. The MLA has been booked under IPC section 353 (assault or criminal force to deter public servant from discharge of his duty) at Bundgarden police station of Pune Police. https://t.co/LDKSYzxtSg
— ANI (@ANI) January 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

