देश

Maharashtra: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व सैनिक की मौत, राष्ट्रगान गाते समय चंद्रभान मांजुलकर ने तोड़ा दम

महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाते समय 81 साल के पूर्व सैनिक की मौत हो गई. बताया जाता है कि चंद्रभान मालुंजकर भी स्कूल में राष्ट्रगान गा रहे थे, तभी अचानक वो गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Maharashtra: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व सैनिक की मौत, राष्ट्रगान गाते समय चंद्रभान मांजुलकर ने तोड़ा दम
आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पूर्व सैनिक की मौत (Photo Credits: Facebook)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) में एक निजी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाते समय 81 साल के पूर्व सैनिक (Former Soldier) की मौत हो गई. बताया जाता है कि चंद्रभान मालुंजकर (Chandrabhan Malunjkar) भी स्कूल में राष्ट्रगान गा रहे थे, तभी अचानक वो गिर पड़े. हालांकि आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चंद्रभान मालुंजकर ने साल 1962 के युद्ध में भाग लिया था और उन्हें स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. इस घटना के बाद मातम पसर गया है. आपको बता दें कि सेवानिवृत्त होने के बाद सातपुर क्षेत्र में पूर्व सैनिक संगठन के जरिए वे युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया करते थे.

देखें तस्वीर-

पूर्व सैनिक चंद्रभान मालुंजकर (Photo Credits: Facebook)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).