Youth Dies Heart Attack Riding Bike: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बाइक चलते समय युवक को आया हार्ट अटैक, कुछ ही सेकंड में गई जान- Video
मध्यप्रदेश के के बड़वानी से दिल दिहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां पर बाइक पर सवार होकर जा रहा युवक अचानक सड़क किनारे खड़े वाहनों में जाकर गिर पड़ा. जिसे लोगों ने जब पास से देखा तो उसकी जान जा चुकी थी.
Youth Dies Heart Attack Riding Bike: मध्यप्रदेश के के बड़वानी से दिल दिहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां शनिवार को बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक को दिल का दौरा पड़ने पर उसकी जान चली गई. युवक के मौत का यह पूरा मंजर वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक युवक का नाम अशोक सोलंकी बताया जा रहा है. जिसे घटना के बाद आस पास के लोगों ने अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अस्पताल पहुंची पुलिस मृतक के परिवार वालों को सूचना देने की कोशिश कर रही है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी चलाते जा रहा था, इसी बीच उसे दिल का दौरा पड़ा और वह अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिर पड़ा और कुछ ही सेकंड में युवक की मौत हो गई.
Video:
MP News: बड़वानी में चलती बाइक में आई मौत, सात सेकंड में चली गई युवक की जान, सीसीटीवी पर वायरल हुआ वीडियोhttps://t.co/YoBEwws0Pp pic.twitter.com/P3vozTzG3C
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

