देश

VIDEO: लुधियाना में कुल्फी से निकली छिपकली, 7 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती; लोगों में मचाया हंगामा

पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां आइसक्रीम में छिपकली निकलने से हंगामा मच गया है.

VIDEO: लुधियाना में कुल्फी से निकली छिपकली, 7 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती; लोगों में मचाया हंगामा
Photo- @journorahull/X

Lizard Found in Kulfi in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां आइसक्रीम में छिपकली निकलने से हंगामा मच गया है. जानकारी के अनुसार, ग्यासपुरा इलाके में 7 साल का बच्चा जब कुल्फी खाने बैठा, तो उसमें से छिपकली निकल आई. यह देखकर बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत स्थिर है. घटना के बाद लोगों ने कुल्फी वाले को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया. मोहल्ले वालों का कहना है कि कुल्फी में छिपकली मिलने के बाद भी रेहड़ी वाला हटने को तैयार नहीं था.

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कुल्फी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. गर्मी में लोग राहत की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है.

ये भी पढें: Gujarat Shocker: हैवमोर कोन के अंदर मिली छिपकली की कटी हुई पूंछ, अहमदाबाद नगर निगम ने अनाधिकृत आइसक्रीम स्टोर को किया सील

कुल्फी से निकली छिपकली

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).