देश

Lalit Modi Hospitalised: ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, एक सप्ताह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर, खुद बताया हेल्थ अपडेट

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह खुलासा किया है.

Lalit Modi Hospitalised: ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, एक सप्ताह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर, खुद बताया हेल्थ अपडेट
Lalit Modi (Photo Credit Instagram)

Lalit Modi On Oxygen Support: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह खुलासा किया है. ललित मोदी ने कहा कि वह दो सप्ताह में दो बार कोविड से संक्रमित हुए और उन्हें "गहरा निमोनिया" है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर भी जारी की है. ललित मोदी ने मेक्सिको और लंदन में उनका इलाज करने वाले दोनों डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया है. आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने डॉक्टरों को सुपरस्टार कहा है.

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "इन दो डॉक्टरों ने 3 सप्ताह तक मेरे इलाज की गंभीरता से निगरानी की. वर्तमान में मैं ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर हूं. मेरे बच्चे और मेरे चोर दोस्त और मेरे करीबी दोस्त हरीश साल्वे, जो मेरे साथ थे. वे सभी मेरा परिवार हैं और मेरा हिस्सा हैं. भगवान भला करे. जय हिन्द. विस्टाजेट क्रू को नहीं भूलना चाहिए. धन्यवाद मेरे दोस्त थॉमस फ्लोरविस्टा."

ललित मोदी ने बताया पिछले 2 सप्ताह में उन्हें दो बार कोविड पॉजिटिव पाया गया. कोविड के बाद उन्हें निमोनिया हो गया. उन्होंने लिखा, "2 सप्ताह में डबल कोविड के साथ 3 सप्ताह का एकांतवास, साथ ही इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया और कई बार वापसी की कोशिश."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).