Veena George Car Accident: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं, वायनाड जाते वक्त हुई थीं कार दुर्घटना का शिकार
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बुधवार सुबह मंजेरी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब वह कार से वायनाड जा रही थीं.
Veena George Car Accident: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बुधवार सुबह मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब वह कार से वायनाड जा रही थीं. इस दौरान कार के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में मंत्री जॉर्ज के सिर और हाथ पर चोटें आईं हैं. बता दें, वायनाड में भारी भूस्खलन में 150 के करीब लोगों की जान चली गई है. स्वास्थ्य मंत्री घटनास्थल पर हालात का जायजा लेने जा रही थीं.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं
Kerala Health Minister Veena George's vehicle met with a minor accident near Manjeri in Malappuram district. She was travelling to Wayanad. She has suffered minor injuries and is being treated at Manjeri Medical College: State Health Department and Local Police
— ANI (@ANI) July 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

