Karnataka-Maharashtra Border Dispute: अमित शाह आज कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर आज अहम दिन है. बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने दिल्ली में कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में विवाद को हल करने पर चर्चा की जाएगी.
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर : महाराष्ट्र और कर्नाटक (Karnataka-Maharashtra) के बीच चल रहे सीमा विवाद (Border Dispute) को लेकर आज अहम दिन है. बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली में कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में विवाद को हल करने पर चर्चा की जाएगी. हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण फिलहाल कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर जल्द कोई समाधान निकलने की उम्मीद कम है. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले महाराष्ट्र के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद के फिर सामने आने को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सतर्क हो गया है. यही वजह है इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. गृह मंत्रालय और अमित शाह दोनों राज्यों के बीच पहली बार सीमा विवाद का समाधान निकालने पर मध्यस्थता करेंगे.
दरअसल यह विवाद एक बार फिर बेलगावी पर दावेदारी को लेकर हुआ है. पिछले दिनों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद तब और बढ़ गया जब दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र के अंदर एक-दूसरे के वाहनों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा पुणे में शिवसेना के कार्यकतार्ओं ने कर्नाटक की कई बसों पर कालिख भी पोती. हाल ही में दोनों राज्यों के बीच बयानबाजी और विवाद इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को बेलगावी जिला प्रशासन ने आने से रोक दिया. यह भी पढ़ें : Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, 'तेजस्वी यादव 2025 में महागठबंधन को करेंगे लीड' (Watch Video)
गौरतलब है कि इससे पहले 12 दिसंबर को गुजरात में शपथ ग्रहण के मौके पर महाराष्ट्र और कर्नाटक में चल रहे सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी मुलाकात हुई थी. विवाद के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

