देश

Madal Virupakshappa Arrested: कर्नाटक BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार, 40 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था बेटा

कर्नाटक में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया है. उनके बेटे प्रशांत मदल को पिछले महीने कथित रूप से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद मुख्य आरोपी के तौर पर उनका नाम सामने आया था.

Madal Virupakshappa Arrested: कर्नाटक BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार, 40 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था बेटा
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा (Madal Virupakshappa) को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया है. उनके बेटे प्रशांत मदल को पिछले महीने कथित रूप से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद मुख्य आरोपी के तौर पर उनका नाम सामने आया था. लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार शाम को मदल विरुपक्षप्पा को हिरासत में लिया. इससे पहले सोमवार दोपहर कर्नाटक हाई कोर्ट ने विधायक की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी. अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद विरुपकाशप्पा ने केएसडीएल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).