J&K: कुलगाम में बस हादसा, अमरनाथ जा रहे कम से कम 8 तीर्थयात्री घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अमरनाथ जा रहे कम से कम 8 तीर्थयात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस 40 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल आधार शिविर जा रही थी.
श्रीनगर, 14 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अमरनाथ जा रहे कम से कम 8 तीर्थयात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस 40 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल आधार शिविर जा रही थी. काजीगुंड में नुसू बदेरगुंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक के बस पर से नियंत्रण खोने के बाद, वाहन उसी दिशा में जा रहे एक डंपर से जा टकराया.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार हादसे में 8 यात्रियों के घायल होने की खबर है. घायलों को उसी इलाके में एक अस्तपाल में प्राथमिक उपचार दिया गया. वहीं, अन्य दो को अनंतनाग के एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Cctv footage of a yatri bus hitting a tipper dumper near Badragund in Kulgam district on Jammu-Srinagar national highway. 20 yatris injured. pic.twitter.com/RXAIx3rkdy
— Mufti Islah (@islahmufti) July 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

