Jharkhand: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 3 IED बम हुए बरामद, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की थी कोशिश
चाईबासा में पांच-पांच किलोग्राम वजन के तीन आईईडी बरामद हुए. उन्हें मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया.
झारखंड: पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) कर्मियों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान कल चाईबासा (Chaibasa) में पांच-पांच किलोग्राम वजन के तीन आईईडी बरामद हुए. उन्हें मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में आईईडी (IED) लगाए गए थे.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस के दिन टोंटो थाना अंतर्गत भाकपा माओवादियों के विरुद्ध सीआरपीएफ 197 बटालियन की कंपनी तथा जिला सशस्त्र बल की ओर से विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.
मटकोर के घने जंगलों में आईईडी प्लांट कर बम छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली. जांच के दौरान 5 किलो के तीन केन बम पत्थरों के बीच से बरामद किए गए. तीनों आईईडी को बम निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस सशस्त्र बल और सीआरपीएफ टीम का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा.
Jharkhand | Three IEDs weighing five kg each recovered in Chaibasa during a joint search operation by police & CRPF personnel, yesterday. They were defused on the spot. IEDs were planted in the jungle to cause harm to security forces: Chaibasa Police
— ANI (@ANI) May 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

