Money Laundering Case: ED की समन के बाद रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने UPA विधायकों के साथ की बैठक
ईडी की समन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में अपने आवास पर UPA विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की. जिस बैठक में UPA के करीब सभी विधायक शामिल हुए हैं
Money Laundering Case: ईडी की समन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में अपने आवास पर UPA विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की. जिस बैठक में UPA के करीब सभी विधायक शामिल हुए हैं, मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि ईडी की समन के बाद आगे की क्या रणनीति होगी. इस पर सोरेन का विधायकों के साथ बैठक हुई है. क्योंकि ईडी ने सोरेन को समन जारी करते हुए कल यानी 3 नवम्बर को ईडी सामने पेश होने को कहा.
हालांकि इससे पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्हें ईडी की ओर से बुलाहट आया है और वह इसका माकूल जवाब देंगे. वह साजिशों से घबराने वाले नहीं. हमारे विरोधी और विपक्षी जब राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पाये तो उन्होंने संवैधानिक ताकतों को गलत तरीके से हमारे पीछे लगा दिया. ऐसे तमाम षड्यंत्रों का जवाब राज्य के नौजवान, किसान, मजदूर, दलित, महिलाएं, बच्चे, आदिवासी और बुजुर्ग देंगे, जिनका विश्वास हमारे साथ है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में अपने आवास पर UPA विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की।
(फोटो सोर्स: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड) pic.twitter.com/B6Eo2VtgMv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

