देश

जम्मू-कश्मीर: तिलक लगाकर छात्रा पहुंची स्कूल तो टीचर ने कर दी पिटाई, हुआ सस्पेंड

जम्मू-कश्मीर में एक शिक्षक ने नवरात्रि के दौरान स्कूल में तिलक लगाने पर एक छात्रा की पिटाई कर दी. मामले की जानकारी के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर: तिलक लगाकर छात्रा पहुंची स्कूल तो टीचर ने कर दी पिटाई, हुआ सस्पेंड
(Photo Credit : pixabay)

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में नवरात्र के दौरान एक छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची, जिसके टीचर बाद निसार अहमद ने उसकी पिटाई कर दी. मामले की जांच की जा रही है. वहीं राजौरी जिले के उपायुक्त के आदेश के तहत निसार अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है.

घटना के बारे में राजौरी के सीनियर एसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने कहा कि बच्ची की पिटाई की घटना संज्ञान में आई थी. हमने इस घटना पर ध्यान दिया है. हमें शिकायत मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की पिटाई की गई और एक शिक्षक ने उसके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. हमने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).