भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग साइट IRCTC फिर हुई शुरू, परेशानी के लिए रेल विभाग ने जताया खेद
भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग साईट आईआरसीटीसी सुबह में डाउन हो गई थी. जिससे आम लोगों को टिकट बुक करने में काफी दिक्कत आ रही थी. लेकिन आईआरसीटीसी की बुकिंग साईट एक बार फिर से चालू हो गई है.
- Read in
- हिंदी
भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग साईट आईआरसीटीसी सुबह में तकनीकी खराबी के चलते डाउन हो गई थी. जिससे आम लोगों को टिकट बुक करने में काफी दिक्कत आ रही थी. लेकिन आईआरसीटीसी की बुकिंग साइट एक बार फिर से चालू हो गई है. बुकिंग साइट कुछ समय बंद पड़ने को लेकर भारतीय रेलवे की तरह से खेद जताया गया है.
हालांकि इससे पहले टिकट बुकिंग साईट डाउन होने पर आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दिक्कत की जानकारी दी है. IRCTC ने लिखा, 'टेक्निकल कारणों से टिकट बुकिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है. हमारी टेक्निकल टीम इस दिक्कत को ठीक करने में लगी है. जैसे ही ये दिक्कत दूर होती है हम आपको इसकी जानकारी देंगे. साइट शुरू होते ही रेलवे विभाग की तरफ से जानकरी दी गई है.
Tweet:
Booking issue has been resolved now. https://t.co/Mqkzxbqm1N and Rail connect app is working now. Inconvenience caused is deeply regretted.
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

