भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग साइट IRCTC फिर हुई शुरू, परेशानी के लिए रेल विभाग ने जताया खेद
(Photo Credits Twittter)

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग साईट आईआरसीटीसी सुबह में तकनीकी खराबी के चलते डाउन हो गई थी. जिससे आम लोगों को टिकट बुक करने में काफी दिक्कत आ रही थी. लेकिन आईआरसीटीसी की बुकिंग साइट एक बार फिर से चालू हो गई है. बुकिंग साइट कुछ समय बंद पड़ने को लेकर भारतीय रेलवे की तरह से खेद जताया गया है.

हालांकि इससे पहले  टिकट बुकिंग साईट डाउन होने पर आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दिक्कत की जानकारी दी है. IRCTC ने लिखा, 'टेक्निकल कारणों से टिकट बुकिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है. हमारी टेक्निकल टीम इस दिक्कत को ठीक करने में लगी है. जैसे ही ये दिक्कत दूर होती है हम आपको इसकी जानकारी देंगे. साइट शुरू होते ही रेलवे विभाग की तरफ से जानकरी दी गई है.

Tweet: