VIDEO: नोएडा के कॉल सेंटर में मारपीट, युवक ने जमकर बरसाए लात-घूंसे, पिटाई का CCTV फुटेज आया सामने
नोएडा के एक कॉल सेंटर में मारपीट का मामला सामने आया है. कॉल सेंटर में घुस युवक ने जमकर लात घूंसे बरसाए. बाहरी युवक के कॉल सेंटर में घुसकर मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
नोएडा के एक कॉल सेंटर में मारपीट का मामला सामने आया है. कॉल सेंटर में घुस युवक ने जमकर लात घूंसे बरसाए. बाहरी युवक के कॉल सेंटर में घुसकर मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामला सेक्टर 63 थाना क्षेत्र का है. मारपीट के दौरान कॉल सेंटर में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर बीच-बचाव करने की भी कोशिश की.
युवक ने बिना अनुमति के कॉल सेंटर में प्रवेश किया और हंगामा शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बेहद हिंसक मूड में दिखाई दे रहा था. जैसे ही स्थिति बिगड़ी, शख्स ने कर्मचारी पर हमला करना शुरू कर दिया. कॉल सेंटर ऐसे हमलों के प्रति संवेदनशील होते हैं, क्योंकि वे अक्सर कर्मचारियों और ग्राहकों से भरे रहते हैं और व्यस्त रहते हैं.
नोएडा: कॉल सेंटर में घुस युवक पर बरसाए जमकर लात घूंसे, बाहरी युवक ने कॉल सेंटर में घुसकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, सेक्टर 63 थाना क्षेत्र का मामला.@noidapolice @CP_Noida @ADCPNoida @Uppolice pic.twitter.com/BLerjdMDzk
— Shubham Rai (@shubhamrai80) April 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

