No Charges for Multiple SIMs: एक फोन में 2 सिम कार्ड चलाने के लिए नहीं देने होंगे पैसे, TRAI ने अफवाहों को किया खारिज!
एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि TRAI लोगों से कई सिम रखने के लिए चार्ज वसूलना शुरू कर सकती है! इस अफवाह के चलते लोगों में भारी असमंजस और चिंता फैल गई है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) जल्द ही लोगों से कई सिम रखने के लिए चार्ज वसूलना शुरू कर सकती है! इस अफवाह के चलते लोगों में भारी असमंजस और चिंता फैल गई है. लेकिन, हम आपको बता दें कि ये अफवाह बिलकुल बेबुनियाद है! TRAI ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके पास मल्टीपल सिम रखने पर कोई भी शुल्क लगाने का कोई इरादा नहीं है.
ये अफवाह फैलाने वाले लोग सिर्फ़ जनता को गुमराह करना चाहते हैं. ऐसे दावों पर विश्वास न करें और किसी भी तरह की जानकारी के लिए TRAI की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ही मान्यता दें.
हम सभी जानते हैं कि आज के समय में कई सिम रखना आम बात हो गई है, चाहे वो काम के लिए हो, परिवार के लिए हो, या फिर किसी और जरूरत के लिए. TRAI अपनी नीतियों से जनता का हित सुनिश्चित करती है और उनके लिए सुविधाजनक वातावरण बनाने का प्रयास करती है.
अगर ये न्यूज गलत है तो फिर इस न्यूज को छापने वालों पर करवाई क्यों नहीं। pic.twitter.com/ROiS6JXejJ
— JKY (@JITENDR76262483) June 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

