जरुरी जानकारी

UPI Offline Payment via UPI Lite: यूपीआई लाइट से बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं रुपये, पेमेंट लिमिट में भी इजाफा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, RBI UPI के ऑफ़लाइन भुगतान की अनुमति देगा. यूपीआई लाइट के माध्यम से भुगतान सीमा 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की गई है.

UPI Offline Payment via UPI Lite: यूपीआई लाइट से बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं रुपये, पेमेंट लिमिट में भी इजाफा
UPI | Photo: PTI

UPI Lite Offline Payment: मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, RBI निकट-क्षेत्र संचार का उपयोग करके UPI के ऑफ़लाइन भुगतान की अनुमति देगा. यूपीआई लाइट के माध्यम से भुगतान सीमा 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की गई है.

आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. जी हां,  UPI Lite सर्विस के जरिये ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. UPI Lite आपको पार्शियली ऑफलाइन पेमेंट सर्विस उपलब्ध कराता है.

UPI Lite सर्विस BHIM यूपीआई ऐप पर काम करता है. आपको पहले अपने बैंक अकाउंट से ऐप के वॉलेट में पैसे ऐड करने होंगे. फिर यूपीआई लाइट का उपयोग करके आप अपने वॉलेट में प्री-लोडेड मनी के जरिये पेमेंट कर सकते हैं.

  • सबसे अपने स्मार्टफोन में BHIM ऐप इंस्टॉल करें.
  • यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए साइन इन करें और अपना बैंक अकाउंट ऐड करें.
  • इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करने पर एक UPI लाइट बैनर दिखेगा इसपर टैप करें.
  • इसके बाद 'इनेबल नाउ' ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां अब आपको बैंक अकाउंट और जो अमाउंट ऐप भेजना चाहते हैं वो दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद UPI Lite को इनेबल करें.
  • इसके बाद अपना यूपीआई पिन दर्ज करें.
  • इसके बाद जैसे ही पैसा ट्रांसफर होगा, आपका  यूपीआई लाइट ई-वॉलेट एक्टिव हो जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).