जरुरी जानकारी

Fine On Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIU ने लिया एक्शन

FIU ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्रालय के सूत्रों द्वारा दी गई.

Fine On Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIU ने लिया एक्शन

Fine On Paytm Payments Bank: भारतीय वित्तीय लेनदेन की निगरानी करने वाली संस्था, वित्तीय आसूचना इकाई (FIU) ने कथित धन शोधन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्रालय के सूत्रों द्वारा दी गई.

सूत्रों के अनुसार, एफआईयू को बैंक में कई संदिग्ध लेनदेन का पता चला था, जिसके बाद जुर्माना लगाया गया. पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह जुर्माना ऐसे समय में लगाया गया है, जब भारत सरकार धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है. गौरतलब है कि एफआईयू को संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की रिपोर्ट करने और उनकी जांच करने का अधिकार प्राप्त है. इसमें बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य संस्थाओं द्वारा रिपोर्ट किए गए संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).