Tamannaah Bhatia Questioned by ED: HPZ Token App मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने तमन्ना भाटिया से की पूछताछ, कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिला - रिपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से 17 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुवाहाटी में एचपीजेड टोकन ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की. यह ऐप निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन माइनिंग के मौके का वादा कर धोखाधड़ी कर चुका है.
Tamannaah Bhatia Questioned by ED: बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से 17 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुवाहाटी में एचपीजेड टोकन ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की. यह ऐप निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन माइनिंग के मौके का वादा कर धोखाधड़ी कर चुका है. पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत तमन्ना का बयान दर्ज किया. खबरों के मुताबिक, तमन्ना को इस ऐप कंपनी द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल होने के लिए भुगतान मिला था, लेकिन उनके खिलाफ कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिला है. पहले उन्हें समन भेजा गया था, लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने अपनी उपस्थिति को टाल दिया था. अंततः तमन्ना ने गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना बयान दिया. फिलहाल, ईडी मामले की जांच जारी रखे हुए है, और तमन्ना भाटिया से पूछताछ के बाद मामले में कोई नया खुलासा नहीं हुआ है.
ईडी ने पीएमएलए के तहत तमन्ना भाटिया का बयान दर्ज किया
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

