जरुरी जानकारी

Chennai Shocker: एक्सट्रा सांभर को लेकर रेस्टोरेंट में मारपीट, बीच-बचाव करने आए सुपरवाइजर की मौत

चेन्नई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्स्ट्रा सांभर नहीं देने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई.

Chennai Shocker: एक्सट्रा सांभर को लेकर रेस्टोरेंट में मारपीट, बीच-बचाव करने आए सुपरवाइजर की मौत
Wikipedia

चेन्नई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्स्ट्रा सांभर नहीं देने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक एक रेस्टोरेंट में आरोपी बाप-बेटा खाना पार्सल लेने आए थे. दोनों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से थोड़ा ज्यादा सांभर मांगा. स्टाफ ने पार्सल में एक्सट्रा सांभर देने से मना कर दिया. बस इसी बात पर दोनों रेस्टोरेंट के स्टाफ से उलझ गए. इस झगड़े के दौरान गंभीर रूप से चोट लगने के कारण एक रेस्टोरेंट स्टाफ की मौत हो गई. घटना पम्मल मेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की है. झगड़े के दौरान रेस्टोरेंट का सुपरवाइजर अरुणा वहां पहुंचा और आरोपी पिता-पुत्र को शांत करने की कोशिश पर. इस पर बाप-बेटे अरूणा की पिटाई करने लगे. इस दौरान अरुणा गिर गया. इसके बाद अरूणा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).