जरुरी जानकारी

क्या अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का उपयोग करके विवाह को भंग किया जा सकता है; SC ने फैसला रखा सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने विवाह को भंग करने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों के प्रयोग पर कानून के सामान्य प्रश्न उठाने वाली याचिकाओं के एक बैच पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है.

क्या अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का उपयोग करके विवाह को भंग किया जा सकता है; SC ने फैसला रखा सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट (Photo Credit : Twitter)

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई शुरू की कि आपसी सहमति वाले पक्षकारों को पारिवारिक अदालत में भेजे बिना विवाह को भंग करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों के प्रयोग के वास्ते व्यापक मापदंड क्या हो सकते हैं. अदालत इस बात पर भी गौर करेगी कि क्या अनुच्छेद 142 के तहत इसकी व्यापक शक्तियां उस स्थित में किसी भी तरह से बाधित होती है जहां विवाह टूट गया है, लेकिन एक पक्ष तलाक का विरोध कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने विवाह को भंग करने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों के प्रयोग पर कानून के सामान्य प्रश्न उठाने वाली याचिकाओं के एक बैच पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).